Breaking News

Karwa Chauth 2021: पूजा की थाली सजा कर पिन्नी, पूड़ी, चूरा का भोग,छलनी से चांद संग पिया का दीदार,फिर अर्घ देकर पति की दीर्घायु की कामना

करवा चौथ रोहिणी नक्षत्र में मनाया गया। इस योग में पूजा करने से सुहागिनों के सौभाग्य में वृद्धि होती है। महिलाओं ने छलनी से चांद संग पिया का दीदार किया, फिर अर्घ देकर पति की दीर्घायु की कामना की। 
कानपुर कार्यालय संवाददाता गौरव शुक्ला:- महिलाओं ने पूजा की थाली सजा कर पिन्नी, पूड़ी, चूरा का भोग लगाया। पति ने पत्नी को मिष्ठान खिलाकर व्रत पारण कराया। चौथ माता का ध्यान करते हुए महिलाओं ने पूजा की। पूरा दिन महिलाओं ने पूजा की तैयारियां की और हाथों में मेहंदी रचाई। कानपुर के कई फ्लैट और बिल्डिंगों में सोसायटी के लोगों ने मिलकर पूजा-अर्चना की।

No comments