Breaking News

शादीशुदा युवक ने प्रेम-प्रसंग में फांसी लगाकर जान दी

पत्नी से झगड़ा करने के बाद आंगन में लगाई फांसी 

आत्महत्या से पहले हाथ और कागज में लिखा सुसाइड नोट 

बबेरू, के एस दुबे । ससुराल पक्ष की एक रिश्तेदार लड़की से इश्क के चलते युवक ने रविवार की भोर घर के आंगन में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह पत्नी ने शव फंदे पर लटकते हुए देखा तो कोहराम मच गया। आत्महत्या करने के पहले युवक ने हाथ और कागज में सुसाइड नोट भी लिखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

रोते-बिलखते मृतक के परिजन

घटना बबेरू कस्बे के गायत्री नगर नहर पटरी के पास की है। कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव निवासी शिवविलाश उर्फ राजू प्रजापति (35) पुत्र कल्लू प्रजापति बबेरू कस्बे के बांदा रोड गायत्री नगर नहर पटरी में अपने फूफा के मकान में अपनी पत्नी माया और बच्चों के साथ रहता था। वह राज मिस्त्री का काम करता था। रविवार को सुबह घर के आंगन में खड़े सीमेंट के पिलर पर लोहे की छड़ में रस्सी बांधकर गले मे फंदा डालकर झूल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। आत्महत्या करने से पूर्व राजू ने अपनी हाथ की गदेली और एक कागज में सुसाइड नोट
मृतक शिवविलास उर्फ राजू प्रजापति (फाइल फोटो)

भी लिखा, जिसमें एक रिश्तेदार लड़की से प्रेम-प्रसंग बताया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और सुसाइड नोट देखने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा गया है। मृतक की पत्नी माया देवी ने बताया कि रात भर शराब के नशे में मारपीट की और सुबह 5 बजे फांसी लगा ली। मृतक शिवविलास उर्फ राजू प्रजापति के दो बेटे व एक बेटी है।  फिलहाल पुलिस मिले सुसाइड नोट व परिजनों के अन्य जानकारी के अनुसार जांच पड़ताल में जुटी हुई है। परिजनों रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार नागर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 


No comments