Breaking News

कानपुर: डिपो में हुआ मेट्रो का पहला ट्रायल, करीब आधा घंटा यार्ड में खाली ट्रेन भरती रही फर्राटा

कानपुर में मेट्रो डिपो में सोमवार देर शाम शहर की पहली मेट्रो का ट्रायल हुआ। करीब आधा घंटा तक यार्ड में खाली ट्रेन फर्राटा भरती रही। इस मौके पर रोलिंग स्ट्रॉक (ट्रेन डिपार्टमेंट) और ट्रैक्शन की टीमें मौजूद रहीं।
कानपुर कार्यालय संवाददाता:- उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के एमडी कुमार केशव ने इसके लिए मेट्रो टीम को बधाई दी। मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि पहली मेट्रो ट्रेन में अंतरराष्ट्रीय मानको के अनुरूप ट्रायल किए जा रहे हैं। करीब दो हजार तरह के ट्रायल होने हैं। इनमें से आधे ट्रायल हो चुके हैं जल्द ही मेट्रो रूट के विभिन्न स्टेशनों तक ट्रायल होंगे। 

No comments