Breaking News

अज्ञात लोगों ने युवक को गोली से उड़ाया

जसपुरा थाना क्षेत्र के नांदादेव गांव में हुई घटना 

पुलिस ने मां-बेटे को हिरासत में लिया

बांदा, के एस दुबे । मवेशी बाड़े के बाहर सो रहे एक युवक की बुधवार रात अज्ञात लोगों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। सुबह जब मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे तो शव पड़ा देखकर कोहराम मच गया। हत्या करने के बाद आरोपियों ने रजाई शव पर डाल दी थी। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पड़ोस में रहने वाले मां-बेटे को हिरासत में ले लिया है। 

मीडिया से रूबरू अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र

मिली जानकारी के अनुसार जसपुरा थाना क्षेत्र के नांदादेव गांव निवासी कमलबाबू सिंह चौहान (42) पुत्र रामस्वरूप सिंह चौहान मवेशीबाड़े के बाहर चारपाई पर सो रहा था। आधी रात को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव पर रजाई डालकर वहां से भाग निकले। सुबह होने पर पहुंचे छोटे भाई पिंटू ने कमलबाबू का शव चारपाई पड़ा देखा तो चीख पड़ा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछतांछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के छोटे भाई पिंटू ने बताया कि कमलबाबू अविवाहित था। उसके पास दो बीघा जमीन है। दो अन्य भाई परदेश में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। रात को किसी वक्त कमलबाबू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पिंटू ने अज्ञात लोगों के खिलाफ घटना की तहरीर पुलिस को दी है। इधर, पुलिस ने शक के आधार पर पास में ही रहने वाले मां-बेटे को पूछतांछ के लिए हिरासत में लिया है। इधर, कमलबाबू की हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि पुलिस तमाम कड़ियों को जोड़कर हत्या का कारण जानने का प्रयास कर रही है। मृतक भाई के पिंटू ने बताया कि कमल अपने हिस्से की दो बीघा जमीन बेचना चाहता था, इसके लिए वह ग्राहक तलाश कर रहा था। बुधवार की रात को अज्ञात लोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और शव को 

चूंकि कमलबाबू अविवाहित था। इससे पुलिस का इशारा अवैध संबंधों की तरफ भी जा रहा है, लेकिन अभी तक स्पष्ट कुछ भी नहीं हो सका है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की तहकीकात करते हुए जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।


No comments