Breaking News

शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर पुलिस अधिकारियों ने किया सैल्यूट

मंडल मुख्यालय और डढ़वामानपुर में शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि 

पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर रखा दो मिनट का मौन 

बांदा, के एस दुबे । पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर पुलिस के आला अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। पुलिस लाइन शहीद स्मारक में पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी और शहीदों को सैल्यूट किया। इधर, फतेहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डढ़वा मानपुर में दस्यु ठोकिया ने एसटीएफ के छह जवानों और एक मुखबिर को गोलियों से भून डाला था। वहां शहीद स्मारक में पहुंचकर पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। 

पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक में शहीदों को सैल्यूट करते एसपी अभिनंदन, साथ में खड़े हैं आईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के. सत्यनारायणा

गुरुवार को शहीद पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर आईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के. सत्यनारायणा और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कर्तव्य की वेदी पर प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद कियारू। इसके बाद शहीदों की वीरगाथा को शेक परेड में शामिल अधिकारी और कर्मचारियों को सुनाया। शहीद स्मारक परिसर में मौजूद सभी अधिकारी व कर्मचारियों की आंखें उस वक्त नम हो गईं। पुलिस महानिरीक्षक, एसपी और शोक परेड में मौजूद सभी पुलिस कर्मियों ने शहीदों को नमन किया। इसी तरह वर्ष 2007 में 22 जुलाई को फतेहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डढ़वामानपुर में जनपद चित्रकूट व जनपद सतना मप्र की सीमा पर दस्यु ठोकिया से मुठभेड़ कर एसटीएफ क ेजवान कोल्हुवा जंगल से होते हुए बघोल के पास आए थे, तीी रात करीब नौ बजे दस्यु दल ने पुलिस की गाड़ियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी, इसमें छह एसटीएफ के जवान और मुखबिर मौके पर शहीद हो गए थे। जबकि 9 लोग घायल हो थे। वहां पर शहीदों की याद में घटनास्थल पर शहीद स्मारक का निर्माण कराया गया था। कर्तव्य की वेदी पर प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र सहित क्षेत्राधिकारी अतर्रा, थाना फतेहगंज, थाना अतर्रा और बदौसा के पुलिस बल ने शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

बहुत याद आए शहीद सीओ देवेंद्र, घर पहुंची पुलिस ने दी श्रद्धांजलि 

बांदा। गिरवां थाने के सहेवा गांव निवासी शहीद सीओ देवेंद्र मिश्र का बलिदान भी पुलिस नहीं भूली। पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर गिरवां थाना प्रभारी शहीद सीओ देवेंद्र मिश्र के पैतृतक गांव सहेवा पहुंचे और वहां पर उदनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया। इसके साथ ही उनके परिजनों और गांव के लोगों के साथ शहीद सीओ की वीरगाथा को याद किया। मालुम हो कि सीओ देवेंद्र मिश्र कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिकरू में दुर्दांत अपराधी विकास दुबे और उसके साथियों द्वारा दबिश के दौरान शहीद हो गए थे। 


No comments