Breaking News

महिलाएं न उत्पीड़न सहे न छोटी बातों पर करें विवाद : प्रभा

राज्य महिला आयोग सदस्य ने सुनीं समस्याएं

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। तहसील कर्वी सभागार में गुरुवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने महिला जन सुनवाई की। जिसमें घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, दहेज प्रथा, जमीनी विवाद आदि समस्याएं सुनी। महिलाओं को आश्वासन दिया गया कि उनका निस्तारण जल्द ही होगा। मिशन शक्ति फेस 3 के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग में चल रही योजनाओं में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, विधवा पेंशन योजना, हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी। सदस्य ने बताया कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न योजनाएं मातृत्व योजना, स्वास्थ्य संबंधी योजनाएं आदि की व्यवस्थाएं  सरकार मुफ्त में कर रही है। टीकाकरण एवं संपूर्ण क्लिनिक के माध्यम से 40 वर्ष के ऊपर महिलाओं के लिए चलाया जा रहा है।  किशोरी योजना के अंतर्गत योजनाएं संचालित हैं। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न नहीं सहना है, लेकिन छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद नहीं किया जाता।

समस्याएं सुनतीं आयोग सदस्य।

स्वावलंबन के लिए प्रधानमंत्री रोजगार योजना, आवास योजना, उज्ज्वला योजना, शौचालय योजना एवं रजिस्ट्री में महिलाओं को छूट दी जाती है। उन्होंने कहा महिलाएं समाज में आगे बढ़ रही हैं। अपनी समस्याएं घर के बाहर निकल कर बताएं। तभी इसका समाधान हो पाएगा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विदुषी मेहा ने बताया कि महिलाओं, बच्चों, गरीबों व कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता और सलाह का अधिकार प्रदान किया गया है। किसी भी प्रकार के वैवाहिक विवाद के समाधान को मात्र एक प्रार्थना पत्र ही पर्याप्त है। जिसके माध्यम से लोक अदालत में विवाद का समाधान किया जा सके। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी राम बाबू विश्वकर्मा, जिला सूचना अधिकारी सुरेंद्र कुमार, एसीएमओ डा. आरके चौरिहा, महिला थानाध्यक्ष अनुपम श्रीवास्तव, महिला कल्याण अधिकारी प्रिया माथुर, जिला समन्वयक संध्या गुप्ता, मीनू सिंह, चाइल्ड लाइन सदस्य आदि मौजूद रहे।


No comments