पुलिस स्मृति दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन्स में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने शहीद पुलिस जवानों को याद किया। प्रदेश में कर्तव्य पालन के दौरान सितम्बर 2020 से अगस्त 2021 में शहीद हुये पुलिस जवानों के नामों को पढ़कर सुनाया। शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करते हुये सभी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजली दी गयी। इसके पश्चात गार्ड आफ आनर देकर सेरेमोनियल गार्द, परेड कर्मियों, अधिकारी, कर्मचारियों ने
| श्रद्धांजलि देते एसपी। |
शहीद पुलिस जवानों को शोक सलामी दी। दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय, क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय, क्षेत्राधिकारी राजापुर शिव प्रकाश सोनकर, यतीन्द्रनाथ उमराव मुख्य अग्निशमन अधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक कन्ट्रोल रुम कप्तान सिंह सेंगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी राजीव कुमार सिंह, पीआरओ शिवकुमार यादव आदि मौजूद रहे।
No comments