Breaking News

अधिवक्ता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी पर लगाया बदसलूकी का आरोप

पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर उठाई कार्यवाही की मांग

बांदा, के एस दुबे । अधिवक्ता संघ के पूर्व उपाध्यक्ष इदरीश खान ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर सीओ सिटी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। साथ ही मामले की जांच कराकर सीओ सिटी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक को दिये गये पत्र में अधिवक्ता इदरीस खान ने बताया कि वह वर्ष 1988 से विधि व्यवसाय कर रहा है। बीते 30 नवम्बर को साथी अधिवक्ता अरूण गुप्ता की तबियत खराब होने पर उन्हे जिला अस्पताल में एडमिट कराने के बाद रात करीब साढे ग्यारह बजे घर लौट रहा था। तभी बाबूलाल चैराहे पर पत्नी का फोन आ गया। उससे बात करते समय पीछे से आलोक मिश्रा सीओ सिटी बोले की वीडियो बना रहे हो और मेरा मोबाइल छीन लिया।

एसपी को ज्ञापन देने आए अधिवक्ता

जब उनसे बताया कि मैं अधिवक्ता हूं तो उन्होने पंजीकरण निरस्त कराने की धमकी दी। साथ ही पूरा मोबाइल फार्मेट कर दिया। जिसमें पडे सभी अभिलेख, परिवार के मृतक लोगों की फोटो तथा एनजीओ के पूराने रिकार्ड आदि समाप्त हो गये। आरोप लगाया कि पुलिस क्षेत्राधिकारी के मुंह से शराब की महक आ रही थी। उन्होने बताया कि अलीगंज चैकी की सीसीटीबी फुटेज निकालकर दोषी पुलिस क्षेत्राधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाये। इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने जांच कराकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।


No comments