पति ने ही अवैध संबंधों के शक में की थी पत्नी की हत्या
आलाकत्ल हंसिया बरामद कर हत्यारोपी पति को भेजा जेल
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। रैपुरा थाना क्षेत्र के खजुरिहा कला गाँव में चार दिन पूर्व गर्भवती महिला की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्यारोपी पति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। निशानदेही पर आलाकत्ल हंसिया बरामद किया है।
राजापुर क्षेत्राधिकारी रामप्रकाश ने बताया कि रैपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुजरिहा कला गांव में 28-29 नवम्बर की रात गर्भवती संगीता देवी की हत्या हुई थी। पति रामराज कुशवाहा ने थाने में तहरीर देकर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। विवेचक प्रभारी निरीक्षक सुशीलचन्द्र शर्मा को तप्तीश व पति रामराज कुशवाहा के बयानों के आधार पर शंका हुई। जाँच के बाद पता चला कि पति ने ही पत्नी की हत्या की है। निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल हंसिया बरामद किया है। क्षेत्राधिकारी राजापुर ने बताया कि हत्यारोपी
![]() |
| जानकारी देते सीओ। |
रामराज व पड़ोसी सन्तोष कुमार का जमीनी विवाद चल रहा था। नामजद आरोपी सावित्री का बटवारे को लेकर अक्सर गालीगलौज व धमकी देने के चलते उनके खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया था। पुलिस के कडाई से पूछताछ करने पर हत्यारोपी पति रामराज कुशवाहा ने जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि काफी दिनों से शक था कि पत्नी संगीता चरित्रहीन है। साढ़ू का लड़का अक्सर घर आता था। गाँव के ही एक ब्राह्मण परिवार के लड़के के साथ पत्नी के सम्बन्धों को लेकर हमेशा शंका बनी रहती थी। इसी कारण पत्नी से पूंछतांछ करते हुए मारापीटा करता था। उसके न बताने पर सोते समय हँसिया से वार कर हत्या कर दी। खुद को बचाने के लिए दूसरों के ऊपर एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को जेल भेजा है।

No comments