Breaking News

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

एक किशोर घायल हुआ 

शिकोहाबाद / फ़िरोज़ाबाद, विकास पालीवाल । थाना जसराना क्षेत्र राघव कोल्ड पाढ़म के पास कैंटर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि उसी बाइक पर सवार दूसरा किशोर घायल हो  गया। जिसका जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


        थाना जसराना क्षेत्र नगला मान सिंह कुशियारी निवासी 20 वर्षीय आकाश पुत्र रामपाल, 12 वर्षीय शीलेश पुत्र विजयपाल दोनों बाइक से पाढ़म के लिये जा रहे थे। तभी थाना जसराना क्षेत्र राघव कोल्ड पाढ़म के पास कैंटर ने टक्कर मार दी। जिसमें आकाश की मौके पर मौत हो गयी। जबकि शीलेश घायल हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घायल किशोर शीलेश ने बताया कि कैंटर ने टक्कर मार दी थी। वो दोनों बाइक पर सवार थे। फिलहाल घायल का जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। 


No comments