चंद घंटों में पुलिस ने बरामद किया चोरी गया सोने का हार
निमंत्रण से वापस घर जाते समय परिवहन निगम की बस से चोरी हुआ था हार
बदौसा, के एस दुबे । रोडवेज बस में सवार महिला के बैग से चोरी हुआ सोने का हार पुलिस ने कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया। इसके बाद थाने में महिला पुलिस कर्मी ने महिला को हार सौंपा। पुलिस की इस सक्रियता की पीड़ित महिला ने खूब सराहना की।
![]() |
| बरामद सोने का हार महिला को सौंपती महिला पुलिस कर्मी |
जानकारी के मुताबिक चित्रकूट कर्वी निवासी राममिलन की पत्नी माया प्रजापति जिला मुख्यालय स्थित रिश्तेदारी में निमंत्रण में शामिल होने के बाद बुधवार को सुबह राज्य परिवहन निगम की बस में बैठ कर अपने वापस लौट रही थी। इसी बीच बस में किसी ने बैग में रखा दो तोला वजन का सोने का हार पार कर दिया। बस के बदौसा पहुंचने पर बैग की चेन खुली देखी तो आशंका हुई। बैग से उसने हार गायब पाया। शोर मचाने पर चालक ने बस को बदौसा थाने में खड़ा कर दिया। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह गौर को महिला ने आपबीती बताई। उन्होंने महिला को हार बरामद कराने का भरोसा दिया। थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में महिला का चोरी गया सोने का हार बरामद कर लिया। पुलिस ने लिखा-पढ़ी के बाद बरामद हार को महिला को सौंप दिया। थानाध्यक्ष के मुताबिक हार की कीमत लगभग एक लाख रुपये है। कागजी औपचारिकता पूरी करने के बाद महिला को हार सौंप दिया गया है। उधर, महिला ने पुलिस सक्रियता की जमकर सराहना की। कहा कि थानाध्यक्ष की सक्रियता से उसका चोरी गया हार बरामद हुआ है।

No comments