Breaking News

केन्द्रीय राज्यमंत्री के स्वास्थ्य लाभ हेतु किया सुंदरकांड पाठ

फतेहपुर, शमशाद खान । केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं जिले की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति के कोरोना पाजिटिव होने के बाद शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए बुधवार को पटेलनग चैराहा स्थित हनुमान मंदिर मंे भाजपाईयों की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने केन्द्रीय राज्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की। 

हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ में शामिल भाजपाई।

बताते चलें कि केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति विगत दिनों कोरोना पाजिटिव हो गयी थी। जिसके बाद उन्हंे इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैसे ही यह खबर भाजपाईयों समेत समर्थकों को हुयी तो उनके बीच निराशा हो गयी। सभी ने केन्द्रीय राज्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की। उधर केन्द्रीय राज्यमंत्री ने भी एक संदेश जारी कर कहा था कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर जनता के बीच आयेंगी। उधर उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से पटेलनगर स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन बुधवार को किया गया। सभी ने सुंदरकांड पाठ कर केन्द्रीय राज्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की। इस मौके पर राम प्रताप सिंह गौतम, दुर्गादत्त शास्त्री, अर्चना त्रिपाठी, शैलेन्द्र रघुवंशी, सुशीला मौर्या, मनोज मिश्रा, जेपी सिंह, पंकज शुक्ला, कुलदीप भदारिया, अजय शुक्ला, शिवांशु द्विवेदी, वंदना द्विवेदी, मंजू शुक्ला, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रमोद गुप्ता, सुमित द्विवेदी आदि मौजूद रहे। 


No comments