Breaking News

कानपुर में पीएम का तंज,:- उत्तर प्रदेश में पहले जिन्होंने सरकार चलाईं, उन्होंने समय की अहमियत नहीं समझी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि यूपी में पहले जिन्होंने सरकार चलाई उन्होंने समय की अहमियत नहीं समझी। डबल इंजन की सरकार ने समय के नुकसान की भरपाई की और डबल स्पीड से काम की शुरुआत करते हैं और पूरा करने के लिए दिन रात एक कर देते हैं। माफियावाद की पिछली सरकारों की लूट ने कानपुर के औद्योगिक विकास को खत्म कर दिया। अब यहां बक्से भरभर कर नोट मिल रहे हैं, उनके शासन में फैला भ्रष्टाचार का इत्र सबके सामने आ गया है। नोटों का पहाड़ ही उपलब्धि और सच्चाई है और अब उनके मुंह पर ताले लग गए हैं। वह कानपुर के निराला नगर मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
कानपुर कार्यालय संवाददाता:- उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले जिन्होंने सरकार चलाईं, उन्होंने समय की अहमियत नहीं समझी। 21वीं सदी में उत्तर प्रदेश को तेज गति से सफर तय करना था, उसे पहले की सरकारों ने गवां दिया, विकास उनकी प्राथमिकता में नहीं था। अब डबल इंजन की सरकार ने समय के नुकसान की भरपाई की है। अब देश का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश में बन रहा है। देश की सुरक्षा के लिए डिफेंस कारीडोर बन रहा है। इसलिए लोग कह रहे हैं कि फर्क साफ है। डबल इंजन की सरकार जिस काम की शुरुआत करती है उसे पूरा करने के लिए दिन-रात एक करत देती है। यह काम हमारी सरकार में शुरू हुआ और पूरा भी किया। पूर्वांचल एक्सप्रेस, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे भी हमने किया। पूरब हो या पश्चित सरकार ने हर परियोजना को समय पर पूरा किया। योजना के समय पर पूरा होने से देश के पैसे का सही इस्तेमाल और विकास होता है।

पहले देश, अब अकेले यूपी के पांच शहरों में मेट्रो
प्रधानमंत्री ने कहा कि ट्रैफिक जाम को लेकर हर शहरवासी का समय बर्बाद होता था। अब मेट्रो के जरिए इन शिकायतों के दूर होने की शुरुआत हुई है। कोरोना के बाद भी कानपुर में मेट्रो का पूरा होना बड़ी उपलब्धि है। आजादी के बाद सोच रही कि जो भी नया होगा वो कुछ शहरों में होगा, बाकी शहरों को अपने हाल पर छोड़ दिया गया। पहले सरकार चलाने वाले इन शहरों की आकांक्षाओं को नहीं समझ पाए, उनकी विकास की नीयत नहीं थी। हमारी सरकार शिक्षा, संसाधन, पेयजल सहित कई कार्य कर रही है। कानपुर मेट्रो के साथ आगरा और मेरठ में तेजी से कार्य चल रहा है। उप्र में जिस गति से मेट्रो का काम चल रहा है वो बेहतर है। वर्ष 2014 से पहले उप्र में जितनी मेट्रो की कुल लंबाई नौ किमी थी। उसके बाद मेट्रो की लंबाई 18 किमी हुई और आज कानपुर की मेट्रो को मिलाकर 90 किमी से ज्यादा हो गई है। उप्र ने नौ से 90 तक का सफर तय किया। उप्र में योगी की सरकार कैसे काम कर रही है, वो फर्क दिखता है। वर्ष 2014 से पहले देश के सिर्फ पांच शहरों में सुविधा थी, आज उप्र के अकेले पांच शहरों में मेट्रो चल रही है।

गिनाईं डबल इंजन के सरकार की उपलब्धियां
उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को मेट्रो की सुविधा मिल रही है। शहरी गरीबों का जीवन स्तर ऊंचा करने के लिए प्रयास किए गए हैं। इससे युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। उप्र में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद कार्य में तेजी आई है। दशकों तक हमारे देश में एक हिस्से का विकास हुआ और दूसरा छूट गया। इस असमानता को हमारी सरकार ने दूर किया और सबका साथ सबका विकास पर कार्य किया। सरकार की योजनाओं का लाभ हर किसी को मिल रहा है। शहरी गरीबों के लिए सरकार ईमानदारी से कार्य कर रही है। उप्र में वर्ष 2017 में सिर्फ ढाई लाख पक्के मकान थे, बीते वर्ष में उप्र सरकार ने 17 लाख से ज्यादा घरों का तोहाफ दिया। इसमें चार लाख बन गए और शेष पर कार्य चल रहा है। सरकार ने रोजगार के मार्ग दिखाए, पीएम स्वनिधि योजना का लाभ कानपुर के रेहड़ी-पटरी वालों को फायदा मिला। उप्र में स्वनिधि योजना के तहत 700 करोड़ का लाभ दिया गया। डबल इंजन की सरकार दमदार काम कर रही है। उप्र के घरों में जल मिशन से साफ पानी पहुंचा रहे हैं। उप्र के 15 कराेड़ के लोगों को मुक्त राशन का लाभ दिया गया है।

माफियावादी पिछली सरकारों में चौपट हो गया विकास
प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले कि सरकारों में लोग सिर्फ पांच साल लूटते थे, परियोजनाओं में घोटाला होता था। उनका कोई विजन नहीं था। गंगा में गिरने वाला नाला भी डबल इंजन की सरकार ने बंद कराया और कनेक्टिवटी पर सरकार ने बहुत काम किया। वर्ष 2014 तक देश में 14 करोड़ कनेक्शन थे, जो आज 30 करोड़ तक पहुंच गया। पाइप के जरिए सस्ती गैस का कनेक्शन नौ गुना हो गए हैं। उप्र में पिछली सरकारों में माफियावाद का पैर ऐसा फैला कि उद्योग धंधे चौपट हो गए। योगी सरकार ने माफियावाद को खत्म किया। बीतें दिनों बक्से भरके नोट मिले हैं उसके बाद भी लोग यही कहेंगे कि यह मोदी ने किया। पहले की सरकार में भ्रष्टाचार का इत्र उप्र में फैला था, वो सबके सामने आ गया है, जिससे उनके मुंह पर ताला लग गया है। नोटों का पहाड़ ही उनकी उपलब्धि और सच्चाई है। उप्र के लोग सब समझ रहे हैं, जनता विकास के साथ है।

No comments