Breaking News

सपा सरकार आने पर शिक्षा के बाजारीकरण पर लगाई जाएगी रोक : रामकरन

हेल्थ सिस्टम को किया जाएगा और मजबूत 

सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष की मां के निधन पर जताया शोक

फतेहपुर, शमशाद खान । प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षा के बाजारीकरण पर जहां रोक लगाई जाएगी वहीं हेल्थ सिस्टम को और मजबूत किया जाएगा। किसानों के लिए नई योजनाओं की शुरूआत की जाएगी। जिससे प्रदेश का चहुमुखी विकास हो सके। 

यह बात रविवार को सपा के खागा नगर अध्यक्ष कलीम शेख के आवास पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल ने कही। इससे पूर्व उन्होने लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष मो.

लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल का माला पहनाकर स्वागत करते सपाई।

आजम खान की माता के निधन पर शहर के बिंदकी बस स्टाप रोड स्थित उनके आवास पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार को ढाढंस बंधाया। उन्होने कहा कि इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है। तत्पश्चात वह काफिले के साथ खागा नगर पहुंचे। जहां सपाईयों ने उन्हें संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर का चित्र भेंटकर सम्मानित किया। उन्होने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। देश के साथ-साथ प्रदेश की हालत बद से बदतर हो गई है। प्रदेश का युवा आज बेरोजगार घूम रहा है। पीड़ितों को न्याय नहीं दिया जा रहा है। किसानों की हालत भी खस्ता हो गई है। उन्होने कहा कि डीएपी, यूरिया सहित बिजली के दाम बढ़ने से खेती करने में अधिक परेशानी आ रही है। प्रदेश में कानून का नहीं बल्कि गुंडो का राज कायम हो गया है। प्रदेश की खस्ता हालत के लिए योगी सरकार जिम्मेदार है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्री निर्मल ने कहा कि यदि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार आई तो सर्वप्रथम शिक्षा के बाजारीकरण पर रोक लगाई जाएगी। जिससे गरीब तबके के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा मिल सके। उन्होने कहा कि हेल्थ सिस्टम को और मजबूत किया जाएगा। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी। उन्होने कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश में संचालित की थीं। जिनका लाभ आज भी प्रदेश के लोगों को मिल रहा है। पुनः सरकार आने पर कई योजनाएं शुरू होंगी जिसका सीधा लाभ प्रदेश के लोगों को मिलेगा। इस मौके पर छात्र सभा जिलाध्यक्ष परवेज आलम, आरिफ कुरैशी, अंशू यादव, मुकेश पटेल, जुगेश तिवारी, रवि बाल्मीकि, विष्णु दयाल पाल, रामचंद्र, विपिन विश्वकर्मा, अकरम सौदागर, समीर, मनीष दिवाकर, यशवंत सिंह यादव सहित तमाम सपाई मौजूद रहे। 


No comments