Breaking News

सपा के बनेंगें जिपं अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख: पटेल

बैठक में हुई चर्चा, वार्ड 14 से विजयी जिला पंचायत सदस्य ने ली सदस्यता

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में जिल पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पदों के लिए बैठक में चर्चा हुई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पद से वार्ड नं 14 की विजयी प्रत्याशी ने सपा की सदस्यता ग्रहण की है। कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार कार्य किया जाएगा।

शनिवार को सपा कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष सत् यनाराया पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के पदों को लेकर मंथन किया गया। कहा कि जिले में भाजपा की पंचायत चुनाव में

सदस्यता ग्रहण करतीं जिपं सदस्य।

करारी हार हुई है। आम जनमानस का रुख सपा की ओर है। आगामी 2022 के विस चुनाव में सपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर वार्ड नंबर 14 से विजयी जिला पंचायत सदस्य संगीता पत्नी प्रमोद ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पार्टी जो निर्देश देगी उसका पालन किया जाएगा। उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में जनता ने सपा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर विश्वास जताया है। भाजपा को धूल चटाने का काम किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष में अपना प्रत्याशी जिता कर हैट्रिक लगाएगें। पूर्व सांसद बालकुमार पटेल ने कहा कि पंचायत चुनाव से जनता से संदेश दिया है कि 2022 में सपा सरकार बनाएगी। पूर्व जिपं अध्यक्ष शिवशंकर यादव ने कहा कि जनपद में एक बार फिर सपा का जिला पंचायत अध्यक्ष होगा। पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश में अब समाजवादी पार्टी को सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता। इस अवसर पर लवलेश यादव, आनन्द यादव, अनिल प्रधान आदि मौजूद रहे।


No comments