Breaking News

Kanpur Metro:- सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बटन दबाकर बुधवार को कानपुर मेट्रो के ट्रायल रन का शुभारंभ किया

Kanpur Metro Trial Run सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बटन दबाकर बुधवार को कानपुर मेट्रो के ट्रायल रन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री याेगी ने कहा कि प्रदेश के चार अन्य मेट्रो सिटी के साथ जल्द ही कानपुर भी जुड़ने वाला है। कोरोना महामारी के समय में भी यूपीएमआरसी ने निर्धारित समय में काम पूरा किया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगले एक से डेढ़ महीने में पीएम मोदी के हाथों कानपुर वासियों को इस सेवा की सौगात मिलेगी। उन्‍होंने ट्रायल रन के लिए प्रोजेक्ट में सहयोग देने के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद निवेदित किया। 
कानपुर कार्यालय संवाददाता:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाेले कि, दो साल में मेट्रो को ट्रायल तक के लिए लाना बहुत बड़ी उपलब्धि है।कानपुर मेट्रो में पहले फेज में लगभग नौ किमी का कार्य पूरा हुआ है जिसमें नौ मेट्रो स्टेशन हैं। प्रेस वार्ता से पूर्व पहले सीएम योगी ने औद्योगिक मंत्री सतीश महाना और राज्यमंत्री नीलिमा कटियार के साथ मेट्रो के अंदर जाकर निरीक्षण भी किया।
पालीटेक्निक डिपो में मेट्रो को ट्रायल रन के लिए रवाना करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि कानपुर की अपनी औद्योगिक पहचान थी लेकिन धीरे-धीरे यह औद्योगिक पहचान खोती चली गई। अब मेट्रो चल रही है तो कानपुर एक बार फिर अपनी औद्योगिक पहचान को हासिल कर सकेगा। 

सीएम बाेले कि मेट्रो के आने से ट्रांसपोर्ट बहुत ही सुगम होगा। इससे विकास तेजी से होगा। कानपुर में डिफेंस कारीडोर भी है। इन सभी के साथ मेट्रो सिटी का भी विकास होगा।

प्रदूषण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट की दृष्टि से मेट्रो बेहतरीन है। इसकी वजह से शहर का प्रदूषण बहुत कम होगा।

संबोधन के अंत में सीएम ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कानपुर को मेट्रो तो बहुत पहले मिल जानी चाहिए थी, लेकिन पिछली सरकारों की नकारात्मकता और भ्रष्ट रवैये के कारण ऐसा संभव न हो सका।

मुख्यमंत्री की कानपुर को सौगात सिर्फ इतने पर ही नहीं रुकने जा रही, वह इस वर्ष के अंत तक अभी कम से कम दो बार और शहर में आ सकते हैं।

No comments