कानपुर: औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने सीएमओ कार्यालय रामादेवी में जीका वायरस के संबंध में समीक्षा बैठक की
प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने सीएमओ कार्यालय रामादेवी में जीका वायरस के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान जिलाधिकारी कानपुर नगर श्री विशाख जी, नगर आयुक्त कानपुर नगर, मुख्य चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
कानपुर कार्यालय संवाददाता:- बैठक में महाना ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैपाल सिंह को जीका वायरस की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कहा कि वे स्वयं इसकी मॉनिटरी करें। कहा कि जीका वायरस के संबंध में आम जनमानस को सावधानी हेतु जानकारी दी जाए।
जिससे लोग जागरूक रहें। इसका प्रचार प्रसार भी हो। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जीका वायरस की रोकथाम के लिए जनपद कानपुर नगर में 3 वार्डो के 3 किलोमीटर एरिया में जीका वायरस के पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसकी रोकथाम के लिए अलग-अलग वार्डवार टीमें गठित की गई हैं।
निगरानी के लिए गठित हुईं टीमें
पहली टीम में राजेश कुमार अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम) , डॉ आरएन सिंह अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी , अकील मसूद निगम के जोनल अधिकारी । वहीं दूसरी टीम में आकांक्षा गौतम अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय) , डॉ एपी मिश्रा अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, मुकुंद मिश्रा जोनल सैनिटेशन अधिकारी।
तीसरी टीम में पूनम कुमार अपर नगर मजिस्ट्रेट (पंचम), डॉ महेश कुमार अपर मुख्य चिकित्साधिकारी , वीके सोनी अधिशाषी अधिकारी नगर निगम जोन 2 । इसके अलावा जोन के अधिकारियों को अलग-अगल क्षेत्र आवंटित करने के निर्देश दिए गए।
साफ, सफाई पर विशेष रहे जोर
सतीश महाना ने जाजमऊ क्षेत्र में निकले जीका वायरस के संबंध में सोर्स रिडेक्शन ,फागिंग ,साफ-सफाई आदि के नियमित पर्यवेक्षण करते हुए प्रतिदिन की मॉनिटरिंग करने को कहा। इसके अलावा 10 मलेरिया निरीक्षकों से मिले संक्त्रस्मितों के 3 किलोमीटर के क्षेत्र में सावधानी बरतने को कहा। सीएमओ ने बताया कि जांच के लिए 50 एलटी टीमें लगाई गई हैं। जिससे पॉजिटिव आने वाले मरीजों के घरों के आस पास के लोगों का ब्लड सैंपल लिए जाएंगे। साथ ही आशा बहुओं की 70 टीमें हैं। जो घर घर जाकर सिंप्टोमेटिक की पहचान कर जागरूक करेंगी।
एक भी पोल में न दिखे खराब लाइट
सतीश महाना ने खराब पड़ी मार्ग प्रकाश की लाइट को ठीक करवाने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए। कहा कि नगर में साफ़ सफाई के लिए अभियान चलाया जाए । जनपद की समस्त स्ट्रीट लाइट ठीक रहें।
No comments