मतदाता जोडने के अभियान में जुटें कार्यकर्ता: राज्य मंत्री
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि लोनिवि राज्य मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि समस्त कार्यकर्ता महत्वपूर्ण कार्य का संकल्प लेकर पार्टी को अजेय शक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए सक्रिय प्रयास करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ पर व्यापक जन सम्पर्क कर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता बनायें। जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश पाण्डेय अभियान के जिला संयोजक बनाए गए हैं। जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय ने बताया कि मण्डलवार एक-एक पदाधिकारी 5 से 15 जनवरी तक पूर्ण रूप से संयोजक
![]() |
| बैठक में मौजूद राज्य मंत्री। |
के रूप में कार्य कराएगें। आज गुरुवार को सभी मण्डलों की बैठक सम्पन्न होगी। महामंत्री राजेश जायसवाल ने बैठक का संचालन किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, पंकज अग्रवाल, हरिओम करवरिया, अंजू वर्मा, प्रेमलाल बाल्मीकि, मनोज तिवारी, भागवत त्रिपाठी, अर्पित जयसवाल, श्याम गुप्ता, श्रवण पटेल, सुशील द्विवेदी, सच्चिदानंद गर्ग, सच्चिदानंद द्विवेदी, मनीष सिंह, लाल बहादुर सिंह, आशीष पाण्डेय, दिनेश सिंह, शिवशंकर सिंह, अर्जुन शुक्ला, सुशील द्विवेदी, जगदीश गौतम आदि मौजूद रहे।

No comments