विश्व दिव्यांग दिवस: सीडीओ ने 15 दिव्यांगों को बांटी ट्राईसाइकिल
सभी लाभार्थियों के फार्म भरवाकर विकास खण्ड वार करायेंगे वितरण: सत्य प्रकाश
फतेहपुर, शमशाद खान । विश्व दिव्यांग दिवस पर विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश ने 15 दिव्यांगजनो को ट्राईसाइकिल का वितरण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा 1965 में दिव्यांगजन समान अवसर, अधिकार संरक्षण एवं पूर्ण भागीदारी लागू किया गया। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के फॉर्म भरवाकर ट्राईसाइकिल का वितरण समस्त विकास खण्डो में भी कराया जाये। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी केएस मिश्र ने बताया कि जनपद में 15363 दिव्यांगजनो को 500 रूपये प्रति
![]() |
| दिव्यांग लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल देते सीडीओ सत्य प्रकाश। |
माह की दर से पेंशन दी जा रही है। जिसे त्रैमासिक रूप से उनके खाते में पीएफएमएस से प्रेषित की जाती है। दिव्यांगजनो को राज्य परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। दिव्यांगजनों की पहचान हेतु भारत सरकार द्वारा दिव्यांगजनो को विशिष्ट दिव्यांगता पहचान प्रमाण पत्र भी प्रावधान किया गया है। जिसे प्राप्त करने के लिए आवेदक द्वारा कामन सर्विस सेंटर पर वांक्षित अभिलेखों दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं दिव्यांगता प्रदर्शित वाला फोटो सहित वेबसाइट पर ऑनलाइन करके मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में हार्डकॉपी जमा करने पर प्राप्त किया जा सकता है। इस मौके पर अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

No comments