विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता: डा0 रामकरन
सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत
खागा-फतेहपुर, शमशाद खान । प्रयागराज से झांसी जा रहे समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 रामकरन निर्मल का खागा नगर हाईवे स्थित एक ढाबे के सामने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रोक कर स्वागत किया। स्वागत के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्नातक चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया हो गयी है। मतगणना शेष है। अब कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जायें। प्रदेश में दोबारा सपा सरकार लाने के लिए कोई कोर-कसर न छोड़ें।
![]() |
| लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते सपाई। |
बताते चलें कि समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 रामकरन निर्मल प्रयागराज जनपद से झांसी जा रहे थे। जैसे ही उनका काफिला खागा नगर के हाईवे स्थित बाबा ढाबा के समीप पहंुचा तभी नगर के सपाईयों ने उन्हें रोक कर फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात श्री निर्मल ने सपाईयों संग बैठकर स्नातक चुनाव पर चर्चा की। उन्होने कहा कि स्नातक चुनाव के तहत मतदन प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है। मतगणना कल (आज) होगी है। उन्होने कहा कि पार्टी प्रत्याशी की जीत अवश्य होगी। उन्होने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सपाई जुट जायें। लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सपा की नीतियों एवं रीतियों को गिनाने का काम करें। उन्होने कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा तमाम विकास परक योजनाएं संचालित की थी। उन योजनाओं का लाभ आज भी जनता को मिल रहा है। उन्होने कहा कि सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाकर पार्टी को मजबूत करें। जिससे प्रदेश में दोबारा सपा सरकार बनने पर विकास का पहिया और तेजी के साथ चल सके। इसके बाद उनका काफिला झांसी जनपद के लिए रवाना हो गया। इस मौके पर लोहिया वाहिनी के नगर अध्यक्ष आरिफ कुरैशी, सपा नगर अध्यक्ष कलीम शेख, अंकित यादव, परवेज आलम, अकरम हाशमी, मुकेश पटेल, मो. साबरी खान, मो. जुबैर समेत तमाम सपाई मौजूद रहे।

No comments