Breaking News

ब्लॉक प्रमुख ने मनाई भारत रत्न अटलजी की द्वितीय पुण्यतिथि

  सदर विधायक संग भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया लोगो को संबोधित।

करौना के चलते नियमो का सभी ने किया पालन।

नवाबगंज, अजय प्रताप  । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह ने ब्लॉक मुख्यालय  परिसर में लगी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर धूमधाम से मनाई। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई पुस्तकालय एवं वाचनालय परिसर में स्थापित प्रतिमा पर ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह एवं मंडल अध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में सदर विधायक पंकज गुप्ता व भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राजकिशोर रावत जी ने  माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की । इस दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता ने

कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल प्रधानमंत्री पद पर रहकर देश का गौरव तो बढ़ाया ही,अपितु उन्होंने कवि पंक्तियों का उद्बोधन कर विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन किया। वह एक श्रेष्ठ पत्रकार भी रहे। उनके द्वारा किये कार्यो से देश को एक भविष्य गति मिली है। इसके अलावा मुखयालय पर स्थापित अटल पुस्तकालय एवम वाचनालय में अटल की याद में उनकी लिखी पुस्तको का अवलोकन किया।

मंडल प्रभारी मनीष जैसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी,आरएसएस के नगर कारवाह अखिलेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र द्विवेदी, सेक्टर संयोजक सुसील श्रीवास्तव, जिला कार्य समिति सदस्य मुकुंदमोहन त्रिपाठी, पूर्व सभासद अजय श्रीवास्तव, प्रमोद अवस्थी, कृष्ण तिवारी, प्रमिला राठौर, संजय शर्मा, शशिकांत राजपूत, नीरज राजपूत, जगतपाल सिंह, निर्लेश दीक्षित उपस्थित रहे।

No comments