आलाकत्ल हसुवा, लाठी बरामद
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। एसपी अंकित मित्तल के निर्देशन में वांछित, वारण्टी की गिरफ्तारी को चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने ग्राम बरियारी खुर्द में घटना को अंजाम देने वाले तीन हमलावरों को 19 घण्टे के अन्दर आलाकत्ल हसुआ व लाठी के साथ गिरफ्तार किया है।
गौरतलब हो कि मऊ थाना के बरियारी खुर्द गांव निवासी रामभवन निषाद पुत्र देवशरण खेत की रखवाली कर
 |
| पुलिस गिरफ्त में आरोपी। |
रहा था। तभी मुन्ना उर्फ प्रदीप बेलौहा पुत्र रामनारायण, बउवा, व नान पुत्रगण मुन्ना बेलौहा तीन माह पूर्व हुए बच्चों के विवाद में बीचबचाव करने की खुन्नस में हसुवा व लाठी लेकर आए और मारपीट कर गिरा दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रामभवन निषाद की मृत्यु हो गयी। घटना के सम्बन्ध में मृतक की पत्नी सुरतिया की तहरीर पर थाने में तीनो हमलावरों के विरुद्ध मामला पंजीकृत हुआ। थाने के अपराध निरीक्षक सतीश पाण्डेय ने टीम के साथ सोमवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे तीनो हमलावरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो हसुआ व लाठी बरामद हुए हैं।
No comments