Breaking News

मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने बैठक कर कार्यकारिणी का किया गठन

मांगों को लेकर आज डीएम को सौंपा जायेगा ज्ञापन 

फतेहपुर, शमशाद खान । मनरेगा कर्मचारी संघ जनपद इकाई की बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें आदित्य सिंह चैहान को अध्यक्ष व मो0 महताब अनवर को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी। निर्णय लिया गया कि मांगों को लेकर कल (आज) जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा जायेगा। 

विकास भवन परिसर स्थित शिव मंदिर में रविवार को मनरेगा कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित हुयी। बैठक में प्रान्तीय आहवान पर किये जा रहे कार्य बहिष्कार की जनपद स्तर पर सफलता के लिए चर्चा की गयी। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी संघ की ओर से रत्नेश साहू ने प्रस्ताव रखा कि हड़ताल की सफलता हेतु जनपद स्तर पर मनरेगा कर्मचारी महासंघ की जनपद स्तरीय कार्यकारिणी का गठन आवश्यक है। जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया और सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया। जिसमें आदित्य सिंह चैहान को अध्यक्ष, ई0 पुष्पेन्द्र

विकास भवन शिव मंदिर में बैठक करते मनरेगा कर्मचारी संघ के पदाधिकारी।

सिंह को उपाध्यक्ष, मो0 महताब अनवर को महासचिव, प्रकाश सिंह को संगठन मंत्री, रोहित गुप्ता को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी। कार्यकारिणी का अनुमोदन समस्त सदस्यों द्वारा करतल ध्वनि से किया गया। गठित पदाधिकारियों ने पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली। आश्वस्त किया कि प्रान्तीय स्तर पर यिके जा रहे कार्य बहिष्कार के क्रम में जनपद सर्वोपरि रहेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि कल (आज) मांगों को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा जायेगा। जब तक सरकार द्वारा सम्पूर्ण मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक अनवरत कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। अंत में समस्त सदस्यों ने तकनीकी सहायक संघ के जिलाध्यक्ष रहे स्व0 राजेश सिंह को मनरेगा कर्मचारी संघ की ओर से श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर रत्नेश साहू, प्रकाश सिंह, सत्येन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। 


No comments